झांसी। जलसंस्थान ने बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। जिसमें दस बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, बीकेडी चौराहा स्थित पंप हाउस, आवास विकास और पंचकुइयां में लगाए गए शिविर में 2.13 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। मंगलवार को वसूली टीम आवास विकास, पंचकुइयां में पहुंची। जहां बकायेदार पवन कुमार तिवारी, जयराम, अमरनाथ, दिनेश शर्मा, शुभा दूरवार, विद्या देवी, शिब्बो जवाहर, जैन, रामदास, भगवानदास के बिल जमा न करने पर उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। उधर, प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रदीप जादौन के मुताबिक बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को 10 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। ब्यूरो