फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इलाइट चौराहे की सड़क खोदकर भूले जल निगम के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बबीना से आने वाली मुख्य पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए जल निगम की ओर से इलाइट चौराहे पर तकरीबन एक माह पहले खोदाई की गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही समस्या और विकराल हो जाती है।
इलाइट चौराहे से जीवनशाह तिराहे तक पानी की मुख्य पाइपलाइन डाली जा रही है। इसके लिए जल निगम के कर्मचारियों ने इलाइट चौराहे पर खोदाई की है। इससे मार्ग के एक लेन को बंद कर दिया गया है। एक तरफ का मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को नगर निगम के गेट से धूमकर आना पड़ रहा है। इलाइट चौराहे पर पाइपलाइन डालने का काम पूरा होने के बाद भी गड्ढों को भरने के काम नहीं किया गया है। इसके साथ ही खोदाई होने के कारण मुख्य चौराहे पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। चौराहे के साथ ही जल निगम ने तिलक मार्केट के सामने से खोदाई शुरू कर दी गई है। इससे समस्या और विकराल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के सहायक अभियंता अखिलेश बाबू ने बताया कि बबीना से आने वाली मुख्य पाइप लाइन को जीवनशाह तिराहे तक डाला जाएगा। इससे शहर में जलापूर्ति की जाएगी। पंद्रह दिन के भीतर ही काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें