फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद सपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं : पूर्व विधायक दीपनारायण के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, 16 अन्य भी नामजद

Sat, 01 Oct 2022 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीपरी बाजार निवासी संजू जरया ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और अन्य 16 लोगों पर जमीन के एक मुकदमे में राजीनामें का दबाव बनाने के लिए अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में समाजवादी पार्टी से गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व विधायक पर पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। कुख्यात लेखराज को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में दीपनारायण को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीपरी बाजार निवासी संजू जरया ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और अन्य 16 लोगों पर जमीन के एक मुकदमे में राजीनामें का दबाव बनाने के लिए अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में पूर्व विधायक के अलावा घनश्यामदास, राजू, प्यारेलाल, उत्तम यादव, अमित अग्रवाल, रमेश खंगार, दयाराम कुशवाहा, जयहिंद यादव, सोनू कुशवाहा, ऊधम यादव, हरेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह यादव, दामोदर यादव, वीर सिंह, जितेंद्र कुमार यादव व हरीशंकर को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें