फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीतांबरा पीठ के दर्शन कर लौट रहे जेल आरक्षी की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने बाद होने थी शादी, नौगांव जेल में थी तैनाती, छुट्टी पर आया था घर
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर निवासी किसान का इकलौता बेटा था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ के दर्शन कर घर लौट रहे नौगांव जेल के आरक्षी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह छह दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था और इसी बीच हादसे का शिकार हो गया।
टोड़ीफतेहपुर निवासी किसान अशोक कुमार के पुत्र कुलदीप सिंह का साल 2019 में मध्य प्रदेश जेल पुलिस में चयन हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती नौगांव जेल में थी। दो दिन पहले पहले वह छह दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। शुक्रवार कुलदीप बाइक से दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करने गए थे। वहां से शाम को वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में चिरगांव थाना इलाके में गुलारा गांव के पास एक टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें चिरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर परिजन कुलदीप को दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में आगरा के पास शनिवार की सुबह कुलदीप ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस झांसी ले आए।
विज्ञापन

कुलदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कुलदीप की शादी तय हो चुकी थी और तीन महीने बाद शादी होने वाली थी। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें