झांसी। वित्तीय वर्ष 21-22 एवं निर्धारण वर्ष 22-23 के लिए इनकम टैक्स रिर्टन भरने की आखिरी इस महीने खत्म होने को है लेकिन, आईटीआर दाखिल करने वालों की रफ्तार काफी धीमी है हालांकि उम्मीद जताई जा रही कि माह के आखिरी तक इसमें निश्चित तौर पर बढ़ोत्तरी होगी। झांसी में कुल करीब 1.20 लाख आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले लोग हैं। इनमें करीब 80 हजार नॉन आडिड से संबंधित हैं। इन सभी को 31 जुलाई तक रिर्टन दाखिल करना है लेकिन, अभी करीब पचास फीसदी लोगों ने ही अपने रिर्टन दाखिल किए हैं। आयकर अधिकारियों का कहना है कि 31 जुलाई तक रिर्टन दाखिल करने वालों को विलंब शुल्क नहीं देना होगा जबकि इसके बाद रिर्टन दाखिल करने वालों को विलंब शुल्क चुकाना होगा। इसके अलावा उनसे ब्याज भी लिया जा सकता है। आयकर रिटर्न दाताओं की सहूलियत केे लिए महकमे ने ऑनलाइन माध्यम से दुरूस्त किया है। आयकर अफसरों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति चुनिंदा स्टेप में रिर्टन दाखिल कर सकता है। इसी तरह डीटीएस रिफंड की स्थिति भी आसानी से ऑनलाइन माध्यम से देखी जा सकती है। बता दें, नॉन ऑडिट के अंर्तगत अधिकांश नौकरी पेशा एवं आडिट से बाहर रहने वालों को अपना आयकर रिर्टन दाखिल करना होता है।