संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चतुर्थ चरण की प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी सीटें खाली रह गई। अब रिक्त सीटों का भरने के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश प्रवेश तिथि बढ़ाई गई। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चतुर्थ चरण की काउंसिलिंग के उपरांत रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश तिथि 19 अक्तूबर से बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दी गई है। प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। वह अभ्यर्थी बेवसाइट www.scvtup.in पर अपना आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।