फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के युवाओं का राजनीति और शिक्षा में आगे आना जरूरी : शैतान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रविवार को पंडित दीनदयाल सभागार में अखिल भारतीय पाल महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्षों, बुजुर्गों एवं मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मान पाकर बुजुर्गों और छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कहा कि अखिल भारतीय पाल महासभा के संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रीढ़ की हड्डी हैं। युवाओं को राजनीतिक और शिक्षा में आगे आना चाहिए। कहा कि समाज तभी मजबूत होता है, जब समाज का हर व्यक्ति कंधे से कंधा मिलाकर साथ चले। बिन एकता के कोई भी समाज सफलता के आयाम तक नहीं पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगरथ पाल ने समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने और समाज को एकजुट रहने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल और युवा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने संगठन का विस्तार करने को कहा। मौके पर राजीव पाल, राजा भैया पाल, गोलू हाकिम, रवि, करन, मुरारी, राजकुमार, कैलाश, पर्वत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें