यहां बिल्डरों से जुड़े 37 खातों की पड़ताल की गई। इसके अलावा बैंकों से इन खातों के रिकॉर्ड भी लिए गए। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर खाते बिल्डरों के नाम पर नहीं है, लेकिन खातों के जरिये कई बड़े लेन-देन हुए हैं, जिसके सबूत आयकर विभाग की पड़ताल के दौरान सामने आए। इस पर आईटी टीमों ने इन खातों की पड़ताल की। आईटी टीमें घंटों बैंकों में मौजूद रहीं।