फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे कब्जे, बिजली से जुड़े मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सदर तहसील सभागार में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन पर कब्जे, विद्युत और राजस्व विभाग की समस्याओं के मामले छाए रहे। अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। 82 शिकायतें आईं, इनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
संपूर्ण तहसील दिवस में डीएम अविनाश कुमार ने विद्युत विभाग की शिकायतें मिलने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और समय से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि की शिकायतों का मौके पर जाकर जांच और पैमाइश कर निस्तारण करने के लिए कहा। संपूर्ण समाधान दिवस में 82 मामले आए। इसमें 12 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी राजेश एस, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एसडीएम परमानंद, डीडीओ सुनील कुमार, जिला कृषि अधिकारी केके मिश्रा, सीओ स्नेहा तिवारी आदि मौजूद रहे।

फोटो..
शिवाजी नगर निवासी हफीज खान ने पत्नी की शिकायत की। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सरकारी कर्मचारी है। पत्नी ने डिलीवरी के समय छुट्टी ली लेकिन विभाग की मिलीभगत से मातृत्व अवकाश दर्शाया नहीं। वह खुद को अविवाहित दर्शा रही है। - हफीज खान, शिकायतकर्ता।

फोटो..
मैं सिमरावारी का रहना हूं। गांव में खेती करते हूं। मगर गांव के दबंगों ने खेत जाने का रास्ता बंद कर दिया है। इससे वह अपने खेत पर नहीं जा पा रहा है। अब संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। - करंजू, सिमरावारी

फोटो..
पिछले डेढ़ साल से निराश्रित योजना के तहत मिलने वाली पेंशन नहीं आई है। कई बार संबंधित विभाग में जाकर अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब संपूर्ण समाधान दिवस में पेंशन दिलाने की मांग की है। उम्मीद है जल्द पेंशन मिलेगी। - भरोसे लाल।
विज्ञापन


फोटो..
दीनदयाल नगर का निवासी हूं। शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने घर में घुसकर उससे और परिजनों के साथ मारपीट की। मकान पर कब्जा भी कर लिया है। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। - राम लखन सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें