फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच घंटे ठप रही आईआरसीटीसी की एप और वेबसाइट, नहीं बन सके टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
- तकनीकी दिक्कत के चलते यात्री रहे परेशान- झांसी स्टेशन पर खोला गया अतिरिक्त काउंटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तकनीकी दिक्कत के चलते मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप ठप रहे। इसके चलते यात्री ट्रेन की टिकट बुक नहीं करा सके। वेबसाइट और एप के ठप रहने के दौरान न तो टिकट कैंसिल हुए और न ही सीट की स्थिति की जानकारी यात्रियों को मिल सकी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर संचालित किया।
विज्ञापन

आजकल लोग ट्रेन की टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप से ही कर सकते हैं। झांसी में इसके करीब दो लाख से ज्यादा यूजर हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे अचानक वेबसाइट और एप के क्रैश होने से टिकट बुकिंग बंद हो गई। इस दौरान यात्री तत्काल टिकट बुकिंग भी नहीं करा सके। बुकिंग के दौरान कई यात्रियों के खाते से पैसे कट गए, लेकिन टिकट बुक नहीं हुआ। आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि वेबसाइट और एप पर तकनीकी दिक्कत के चलते टिकट बुकिंग बंद हो गई थी। जिसे कुछ समय बाद सही कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें