फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एरच होली महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गरौठा विधायक ने उन्हें एरच होली महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उनके साथ आयोजन समिति के पदाधिकारी भी सीएम से मिले।
विज्ञापन

विधायक जवाहर राजपूत ने सीएम को एरच के सांस्कृतिक और एतिहासिक महत्व की जानकारी दी। कहा कि एरच कस्बा भक्त प्रहलाद की जन्मस्थली है। देश और दुनिया को होली जैसे प्रमुख त्योहार की सौगात भी एरच ने दी है। यहां हर साल श्रीभक्त प्रहलाद जनकल्याण संस्थान द्वारा पांच दिवसीय होली एरच महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
इसमें हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इस कार्यक्रम में बुंदेली लोक कला और लोकनृत्य जैसे कई कार्यक्रम होते हैं। इस बार चार से आठ मार्च तक एरच होली महोत्सव का आयोजन होना है। यहां शासन के सहयोग से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान महंत उमेश दास गिरी महाराज, भक्त प्रहलाद जन कल्याण संस्थान के अमित चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें