फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नजूल की जमीनों की शुरू हुई पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नजूल की कीमती भूमि को कौड़ियों के भाव फ्री होल्ड कराने की चर्चाओं के बीच झांसी में इस श्रेणी की जमीनों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। फ्री होल्ड की गईं नजूल की संपत्तियों का भी रिकॉर्ड खंगाला जाने लगा है। एक सप्ताह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
नजूल की भूमि जिले भर में फैली हुई है। महानगर और अन्य कस्बाई क्षेत्रों में स्थित होने की वजह से इनकी कीमत भी अधिक है। यही वजह है कि आए दिन इन जमीनों की खरीद-फरोख्त व कब्जे के मामले सामने आते रहते हैं। इनमें से कुछ जमीनें तो फ्री होल्ड भी कराई जा चुकी हैं। कई जनपदों में नजूल की कीमती जमीनों का उनके सर्किल रेट से महज दस फीसदी तक अदा कर फ्री होल्ड कराने का खेल अभी हाल में उजागर हुआ है। इसी बीच यहां नजूल की जमीनों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि इनमें कितनी नजूल की जमीनों को फ्री होल्ड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
जिलेभर में फैली नजूल की जमीनों का सत्यापन कराया जा रहा है। फ्री होल्ड की गई जमीनों का रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा। एक सप्ताह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। - विधेश, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें