संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लोकसभा चुनाव के दौरान रोडवेज बसों में 12 लाख रुपये के डीजल की हेराफेरी करने पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को निलंबित कर आगरा रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को जांच सौंपी गई थी।
सुरक्षा कर्मियों के साथ पोलिंग पार्टियों को लाने और ले जाने के लिए झांसी डिपो से 79 बसें विभिन्न जिलों के लिए रवाना की गई थीं। चुनाव संपन्न होने के बाद लौटकर आए बस चालकों ने दूरी से अधिक डीजल खपत होना दर्शाया था। शंका होने पर रोडवेज के क्षेत्रीय अधिकारी ने जांच की थी, इसमें 12 लाख का फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। जांच रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था और प्रकरण की जांच आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपी गई थी। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि डीजल में 12 लाख रुपये की हेराफेरी की जांच आगरा के क्षेत्रीय को प्रबंधक को सौंपी गई थी। अब पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।