फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। यूपी, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में अवैध असलहों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सीपरी बाजार पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो डीबीबीएल गन एवं नौ कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश यह असलहा झांसी में सप्लाई करने लाए थे। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश राय के मुताबिक ग्रासलैंड के पास सीपरी बाजार पुलिस बुधवार देर रात चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो मोटर साइकिल पर सवार चार युवक उधर से गुजर रहे थे। पुलिस के रोकने पर चारों बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने चारों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास बैग से दो बंदूक एवं कई जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के लिए इन सभी को सीपरी बाजार थाने लाया गया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम रक्सा के सिमरा निवासी मानवेंद्र यादव पुत्र राममिलन यादव, रामपाल पुत्र अयोध्या यादव एवं दतिया निवासी शिवम ठाकुर पुत्र मलखान सिंह एवं विकेश यादव बताया। पुलिस के मुताबिक चारों असलहों की तस्करी का काम करते हैं। राजस्थान से असलहे लाकर यह लोग इसे मध्य प्रदेश एवं उप्र में मनमाने दाम में बेच देते थे। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक झांसी में यह पहली खेप पहुंचाने आए थे। उनके पास से 12 बोर की दो डीबीबीएल गन (फैक्टरी मेड) समेत 12 बोर के पांच एवं 315 बोर के चार कारतूस बरामद किए गए। बदमाशों के खिलाफ लिखा-पढ़ी करके उनको जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी ग्वालियर रोड प्रकाश दुबे, चौकी प्रभारी चमनगंज शिव शंकर प्रताप तिवारी समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें