फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी यार्ड में रेलवे लाइन पर मृत मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जवानों ने राष्ट्रीय पक्षी को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी। जीआरपी और आरपीएफ जवानों की पहल की लोगों ने सराहना की। दरअसल, उप निरीक्षक संजय प्रताप कुशवाहा और आरक्षी लोकेंद्र सिंह ने झांसी यार्ड में रेलवे लाइन के किनारे प्लेटफ ार्म 4-5 पर एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को मृत देखा। उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी थाने को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार और आरपीएफ जवानों ने मृत राष्ट्रीय पक्षी को तिरंगे में लपेटा। इसके बाद राष्ट्रीय सम्मान के साथ सलामी दी गई और मोर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें