फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने खाई नींद की गोलियां, मौत

Wed, 10 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कतिपय कारणों के चलते इंटर के एक छात्र ने नींद की गोलियां खा लीं। बाद में उसने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी तरह एक अन्य युवती की जहर खाने से मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अंदर ओरछा गेट कुष्टयाना निवासी आपे चालक अब्दुल हक का पुत्र जावेद खान (18) इंटर का छात्र था। सोमवार की शाम उसने कतिपय कारणों के चलते नींद की गोलियां खा लीं।

हालत बिगड़ी, तब उसने परिजनों को गोली खाने की जानकारी दी। रात करीब साढ़े नौ बजे परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया। परिजन पुत्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से सदमे में हैं।
विज्ञापन


इसी तरह गरौठा क्षेत्र के ग्राम केदारताई निवासी वीरेंद्र यादव पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर उनकी बेटी प्रियंका (16) व उनके माता-पिता थे। सोमवार की शाम किशोरी के बाबा खेत पर गए थे और दादी घर पर थीं, तभी उसने जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों को जहर खाने की जानकारी हुई। सूचना पर वीरेंद्र व उनकी पत्नी घर आ गए। इसके बाद प्रियंका को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें