झांसी। प्रयागराज में शनिवार की रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को दिन भर संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। खुफिया विभाग भी हर गतिविधि की टोह लेने में जुटा रहा। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जाती रही। सैंयर गेट, दतिया गेट, कसाई मंडी, प्रेमनगर आदि में पुलिस की दिन भर तैनाती बनी रही।
वहीं, खुफिया विभाग सक्रिय बना रहा। महानगर में होने वाली हर हलचल का इनपुट जुटाया जाता रहा। सोशल मीडिया की भी दिन भर निगरानी की जाती रही। फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप ग्रुप पर की जाने वाली पोस्टों पर पुलिस नजर जमाए रही। पुलिस के अधिकारी दिन भर अधीनस्थों से रिपोर्ट लेते रहे।