एरच। थाना परिसर में नवरात्र पर्व को लेकर पीस कमेटी बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में डीजे की आवाज कम रखने को कहा गया और तेज डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति नए स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित न करने के निर्देश दिए गए। माहौल बिगाड़ने वालों की सूचना पुलिस को देने को कहा गया, ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई हो सके। त्योहार के दौरान सफाई, बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सुनीलदत्त गोस्वामी, पूर्व प्राचार्य परशुराम यादव, डॉ. रमेश चंद्र बुधौलिया, डॉ. रघुराज सिंह राजावत, संजय दूरबार, अमित बुधोलिया आदि मौजूद रहे। एसआई राकेश सिंह ने आभार जताया। संवाद