फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। नगर पंचायत परिसर में अधिशासी अधिकारी लालधर सिंह यादव ने जनगणना कार्य कर रहे प्रगणकों की बैठक ली। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने सभी प्रगणकों को समय पर और सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना का कार्य किया जाना है। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना होगी। नगर के 10 वार्डों में कुल 21 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनके लिए 18 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। नागरिक पोर्टल पर ऑनलाइन स्वगणना के तहत भी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। बैठक में रेखा गौतम, मोनिका रत्नाकर, कुलदीप वर्मा, बालकृष्ण, पूजा सक्सेना, साधना गुप्ता, दीपक खरे, मोनू प्रजापति, अंकित नामदेव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें