फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विधायकों के लिए अभद्र भाषा बोलने वाला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था दरोगा और ग्राम प्रधान की बातचीत का ऑडियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। विधायकों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले पारीछा चौकी आदेश कुमार राणा को एसएसपी ने जांच के बाद निलंबित कर दिया। आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया में नोटा ग्राम प्रधान पंकज से चौकी इंचार्ज आदेश राणा की बातचीत का एक ऑडियो जमकर वायरल हुआ। इसमें बातचीत के दौरान दरोगा ने कहा उनका कोई ट्रांसफर नहीं करा सकता। वह सीधे सभापति से जुड़े हैं। दरोगा ने हदें पार करते हुए विधायकों के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। कहा, एक फोन पर सभी विधायक दुरुस्त हो जाएंगे। वह पैसों की लेन-देन की बात भी करते सुनाई दे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होने पर नोटा ग्राम प्रधान ने भी दरोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मारपीट के मामले में कार्रवाई के लिए दरोगा ने रिश्वत मांगी। पैसे देने के बावजूद विपक्षियों के साथ पीड़ित पक्ष को थाने में बैठा लिया। यह बात करने जब वह दरोगा के कमरे में गया तब दरोगा गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद से वह लगातार परेशान कर रहा था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें