फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दिल का दौरा पड़ने से दरोगा की मौत, ललितपुर पुलिस लाइन में तैनात थे ईश्वरदास राजपूत

Wed, 30 Nov 2022 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उनको लेकर जिला अस्पताल गए थे वहां से लौटे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनको ललितपर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से ईश्वरदास को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर पुलिस लाइन में कार्यरत दरोगा ईश्वरदास राजपूत (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उनको झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। उनके रिटायरमेंट को लगभग पांच साल बचे हुए थे। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 

ईश्वरदास राजपूत पुत्र कालीचरण जालौन के जयसारी गांव के रहने वाले थे। वह पीएसी में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी ललितपुर की पुलिस लाइन में पोस्टिंग थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उनको लेकर जिला अस्पताल गए थे वहां से लौटे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनको ललितपर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से ईश्वरदास को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

 

झांसी में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि ईश्वरदास का हार्ट फेल हो गया था। इससे उनकी मौत हुई है। ईश्वरदास की 3 बेटियां रानी, एकता और आशा हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। ईश्वर की पत्नी जयदेवी गांव में रहती हैं। शव देखकर पत्नी और बेटियां बेसुध हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें