फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asad Encounter : कैसे हुआ था असद-गुलाम का एनकाउंटर?, झांसी पहुंचा जांच आयोग; बारीकी से कर रहा छानबीन

Wed, 26 Apr 2023 11:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

असद और शूटर गुलाम एनकाउंटर मामले की जांच के लिए बुधवार को दो सदस्यीय जांच आयोग झांसी पहुंचा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
झांसी में असद एनकाउंटर वाली जगह पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों झांसी में हुए माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर मामले की जांच शुरू हो चुकी है। बुधवार दोपहर दो सदस्यीय जांच आयोग भी झांसी पहुंचा। टीम में  पूर्व जज राजीव लोचन मल्होत्रा और रिटायर्ड डीजीपी वीके गुप्ता शामिल हैं। सदस्यों ने एनकाउंटर स्थल पर पहुंचकर फायरिंग रेंज समेत आने जाने वाले रास्ते और आसपास के लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन

  
जांच के दौरान टीम घटनास्थल पर करीब एक घंटे तक रही। जांच के दौरान टीम ने दोनों के भागने के रास्ते के बारे में देखा। इसके साथ ही गाड़ी के आने जाने की स्थिति को भी देखा। 13 अप्रैल को बड़ागांव थाने के परीछा बांध के पास उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 5 लाख के वांछित बदमाश असद और उसके साथी शूटर गुलाम को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने भी दिल्ली में एक एफआईआर दर्ज की थी। यूपी सरकार भी इस मामले की जांच के आदेश दे चुकी है। गठित आयोग की टीम झांसी पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल पर एसएसपी राजेश एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें