गरौठा। शिक्षा जगत में नवाचार के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले शिक्षक मोहनलाल सुमन को डॉ. आंबेडकर सामाजिक कल्याण समिति की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह समिति के मिलन केंद्र, शिवाजीनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षक सुमन द्वारा तैयार एआई आधारित सहायक ‘सुमन मैडम’ की सराहना की। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष देवीदयाल दिवाकर ने की। इस अवसर पर गणेशीलाल वर्मा, रमेश प्रसाद सुमन, रमेश चंद्र, शंकरलाल निरंजन, शिवप्रसाद अचानक, प्रेमनारायण भारती आदि उपस्थित रहे। संवाद