फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर के पीछे खेत में मिला शव

Sun, 03 Nov 2019 02:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
मृतक बच्ची का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। मोंठ थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बालिका की हत्या कर शव उसके मकान के पीछे धान के खेत में फेंक दिया गया। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी ने भी बालिका के चेहरे पर नाखून के निशान होना स्वीकार किया है। रविवार की सुबह एक बालिका का शव खेत में पड़ा मिला। बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पुलिस आशंका जता रही है कि बालिका की मौत किसी विषैले कीडे़ के काटने से भी हो सकती है। दुष्कर्म का पता करने के लिए स्लाइड तैयार की गई, जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। बालिका के मुंह से झाग निकल रहा था व मुंह पर नाखून के निशान थे। शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान नहीं मिले। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। डॉ. ओमप्रकाश सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें