फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक की टक्कर से घायल मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर के पाठकपुरा में रहने वाले निसार अहमद अंसारी (58) बस मैकेनिक थे। वह मऊरानीपुर के रेलवे स्टेशन के पास अपनी दुकान खोले हुए थे। बुधवार को वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दरम्यान सड़क से गुजर रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। उनके सिर में चोट आई थी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

टैंकर से टकराया ट्रक, चालक की मौत
झांसी। टीकमगढ़ के खड़गापुर निवासी रामप्रकाश साहू (42) ट्रक चालक थे। बृहस्पतिवार को वह टीकमगढ़ से ट्रक में माल लोड करके निकले थे। इसी दरम्यान टीकमगढ़ बाईपास पर ट्रक की वहां से गुजर रहे गैस टैंकर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के चार बेटियां हैं और चारों अविवाहित हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें