फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में घायल मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। संदिग्धावस्था में घायल मजदूर ने बृहस्पतिवार सुबह मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ अंतर्गत बम्हौरीकलां स्थित गायम कलरा निवासी फुंदीलाल अहिरवार (50) मजदूरी करते थे। बुधवार को वह मऊरानीपुर में मजदूर करने आए थे। इसी बीच संदिग्ध कारणों में घायल हो जाने के कारण कुछ लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर चले गए। इसी बीच शाम को हालत बिगड़ने पर पुलिस को सूचना देकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया गया, जहां बृ़हस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र दिलीप ने बताया कि कहीं काम करते समय गिरकर वे घायल हो गए थे और उनकी मौत हो गई। वह पुलिस से कार्रवाई कराने के लिए शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें