मऊरानीपुर। ग्राम पृथ्वीपुर स्यावरी निवासी नरेंद्र कुमार गेड़ा ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनके चाचा लक्ष्मी प्रसाद गेड़ा गांव स्थित अपनी कपड़े की दुकान पर थे। इसी दौरान गांव के ही प्रणव व कपिल ने जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से वार कर दिया। घटना में लक्ष्मी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार हेतु मऊरानीपुर अस्पताल लाये। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार बाद झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद