फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दक्षिण एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, पूरी ट्रेन की ली गई तलाशी, दो घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

Thu, 20 Jul 2023 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

ट्रेन के झांसी आने पर भी तलाशी ली गई, लेकिन गाड़ी में कुछ नहीं मिला। तब जाकर सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस सबके बीच ट्रेन में सवार यात्री दहशत में बने रहे।
विज्ञापन
ट्रेन में बम की सूचना पर तलाशी करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा से ग्वालियर होते हुए झांसी की ओर आ रही दक्षिण एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, एक महिला ने रेलवे के कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि दक्षिण एक्सप्रेस में बम रखा हुआ है। 

विज्ञापन


इस पर जीआरपी, सिविल पुलिस और आरपीएफ की टीमें स्टेशन पर पहुंच गईं और पूरी गाड़ी की तकरीबर दो घंटे तक तलाशी ली गई, लेकिन बम या अन्य कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।  इसके बाद बाद ट्रेन के झांसी आने पर भी तलाशी ली गई, लेकिन गाड़ी में कुछ नहीं मिला। तब जाकर सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस सबके बीच ट्रेन में सवार यात्री दहशत में बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें