झांसी। बुंदेलखंड के किसानों को बागवानी तैयार करने में तमाम दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। वहीं बाग लगाने के साथ अंत: फसल और टपक सिंचाई को कैसे करें इसकी जानकारी किसानों को नहीं है। जबकि, सूखाग्रस्त इस क्षेत्र में अमरूद, आंवला, किन्नो, नींबू, बेर, बेल जैसे फलदार पौधे बेहद लाभप्रद साबित हो सकते हैं। इनकी खेती कैसे की जाए, इसकी जानकारी भरुआसुमेरपुर निवासी प्रगतिशील किसान सेवानिवृत्त एडीओ (कृषि) रामसनेही साहू रविवार को सुबह 11 बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज के माध्यम से देंगे।