फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की जमीन पर कराया जा रहा अवैध निर्माण किया ध्वस्त

विज्ञापन
झोकनबाग पर अतिक्रमण साफ करता नगर निगम का दस्ता। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। महानगर में नगर निगम की टीम ने शनिवार को अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। इसे लेकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

झांसी सिविल क्षेत्र के गोविंद चौराहा मार्ग पर साइबर थाने के सामने वाली गली में नगर निगम की काफी जमीन है। इस जमीन को नगर निगम ने एक व्यक्ति को लीज पर दिया हुआ है। कुछ वर्ष पहले लीज खत्म हो गई। नगर निगम को शिकायत मिली कि जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसे लेकर निगम की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची। अवैध निर्माण होते देख टीम ने जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान नाले पर निर्माण कार्य चल रहा था। कार्रवाई को देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान संपत्ति अधिकारी रईस उज्जमा अंसारी, मानचित्रकार केपी सिंह, संपत्ति अधीक्षक सुरेंद्र कुमार, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेेयी, संपत्ति सुपरवाइजर सुदेश सिंह, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, सूबेदार केके मिश्रा मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें