फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News : दस कारोबारियों के 35 ठिकानों पर आयकर का छापा, मचा रहा हड़कंप

Thu, 04 Aug 2022 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

Jhansi News : आयकर विभाग ने कार्यवाही को पूरी तरह से गोपनीय रखा। सभी ठिकानों पर पीएसी का कड़ा पहरा रहा। न तो किसी को बाहर आने दिया गया और न ही किसी को अंदर जाने की इजाजत दी गई। आईटी की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को आयकर निदेशालय कानपुर से आईं 32 टीमों ने झांसी के दस बिल्डर व कारोबारियों के 35 ठिकानों पर छापा मारा। घरों व ऑफिसों में सुबह से लेकर देर शाम तक पड़ताल जारी रही। आयकर विभाग ने कार्यवाही को पूरी तरह से गोपनीय रखा।

विज्ञापन


सभी ठिकानों पर पीएसी का कड़ा पहरा रहा। न तो किसी को बाहर आने दिया गया और न ही किसी को अंदर जाने की इजाजत दी गई। आईटी की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही।

अपर आयकर आयुक्त के नेतृत्व में कानपुर से आईं आयकर विभाग की टीमों ने सुबह छह से सात बजे के बीच एक साथ अलग-अलग स्थानों पर धावा बोला। टीमें सपा के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव के भाई विशुन सिंह यादव, संजय अरोरा, विजय सरावगी, दिनेश सेठी, आनंद अग्रवाल, आईपी भल्ला, वीरेंद्र राय, राकेश बघेल, शिवा सोनी व जगदीश अग्रवाल के घर पहुंच गईं और इसी दरम्यान उनके ऑफिस व प्रतिष्ठानों पर भी आयकर अफसरों ने दस्तक दे दी।
विज्ञापन


सभी टीमें दिन भर आय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगालने में जुटी रहीं। इस दरम्यान आयकर कर्मियों ने कई दस्तावेजों को अपने कब्जे में भी ले लिया। देर शाम तक ये कार्यवाही जारी रही। बृहस्पतिवार को भी पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें