झांसी। एसएसपी सुधा सिंह ने बुधवार को कई चौकी प्रभारियों समेत उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इलाइट चौकी प्रभारी नीतीश भारद्वाज को नई बस्ती, उपनिरीक्षक अंकित पंवार को इलाइट चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक रामपाल को जेल चौकी से प्रेमनगर, शिवसागर सिंह को सीपरी से जेल चौकी इंचार्ज बनाया गया है। उपनिरीक्षक शिवचंद को सीपरी बाजार से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक रविकांत गोस्वामी को पुलिस लाइन से थाना चिरगांव, उपनिरीक्षक अंजली परिहार को चिरगांव थाना से बड़ागांव, प्रभात सिंह को पूछ से कोतवाली, सचिन मिश्र समथर से सीपरी, राहुल कुमार गुरसराय से बरुआसागर भेजा गया है। ब्यूरो