फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संरक्षा आयुक्त की उपस्थिति में जौरा-कैलारस रेल लाइन पर 120 की रफ़्तार से दौड़ी रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने जौरा अलापुर-कैलारस ब्रॉडगेज रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान नव निर्मित 13 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक जौरा-कैलारस रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल भी किया गया। इस दौरान उन्होंने रेल लाइन पर अन्य कार्याें को भी परखा।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद गेज लाइन पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इंजन दौड़वाकर का स्पीड ट्रायल भी कराया। इस दौरान उनके साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) मंजुल माथुर, झांसी मंडल से मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जी एंड जी) जे संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें