फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दीधारी की पिटाई का वीडियो वायरल: SSP ऑफिस में पत्नी और दो सालियों के हाथों पिटा सिपाही, वर्दी भी फाड़ी

Fri, 18 Nov 2022 05:38 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पत्नी और दोनों सालियों ने प्रदीप को कई थप्पड़ जड़ दिए। खींचतान में प्रदीप की वर्दी फट गई। करीब आधे घंटे तक वहां हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन
सिपाही प्रदीप यादव के साथ मारपीट करतीं पत्नी और सालियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में एसएसपी कार्यालय के रिट सेल में तैनात सिपाही प्रदीप यादव की शुक्रवार दोपहर महिलाओं ने कार्यालय में घुसकर पीटाई कर डाली। सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। सिपाही की पिटाई से एसएसपी कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी राधेश्याम राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन



 

Trending Videos

एसपी सिटी राधेश्याम राय के मुताबिक सिपाही प्रदीप यादव निवासी फतेहपुर की शादी 17 अप्रैल 2017 को कानपुर निवासी ग्रेसी सिंह से हुई थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दो दिन पहले प्रदीप के खिलाफ कानपुर में दहेज उत्पीड़न के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया था। 

इसके बाद शुक्रवार को प्रदीप की पत्नी ग्रेसी अपने भाई मुन्ना, मां समेत अन्य महिलाओं को लेकर एसएसपी के पास शिकायत करने आई थीं। उसी समय प्रदीप उनको दिख गया। यह देखकर महिलाओं ने प्रदीप को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

पत्नी और दोनों सालियों ने प्रदीप को कई थप्पड़ जड़ दिए। खींचतान में प्रदीप की वर्दी फट गई। करीब आधे घंटे तक वहां हंगामा होता रहा। पत्नी ग्रेसी सिंह प्रदीप पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्यवाही की मांग कर रही थी। हंगामे की सूचना मिलने पर एसपी सिटी वहां पहुंचे लेकिन, तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें