फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दतिया में तीन युवकों ने रेस्टोरेंट में दो छात्राओं से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला

दतिया। स्कूटी से लिफ्ट देने के बहाने राजगढ़ चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट में ले जाकर दो नाबालिग छात्राओं के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से छूटी छात्राओं ने शुक्रवार देर रात तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य दो साथियों की तलाश जारी है।
शहर के एक मोहल्ला में रहनेवाली नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे वह अपनी सहपाठी के साथ स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में ग्राम धीरपुरा निवासी राजा परमार मिल गया। वह लिफ्ट देने के बहाने दोनों को स्कूटी पर बैठाकर राजगढ़ चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया। यहां राजा परमार और उसके दो दोस्तोें ने बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन लोगों के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी राजा परमार तथा उसके दोनों दोस्तों के साथ खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को राजा परमार को धीरपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसके दो अन्य साथियों की पहचान विक्की गुर्जर और अमित बंशकार निवासी धीरपुरा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें