फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप में महिला ने दरोगा के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। छेड़खानी के आरोप में नवाबाद थाने में तैनात दरोगा अभिषेक पोरवाल के खिलाफ महिला थाने में कानपुर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी दरोगा उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। कई बार विरोध करने पर उसने धमकाने की भी कोशिश की। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शनिवार देर शाम आरोपी दरोगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323, 504 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कर लिया। महिला थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से जान-पहचान है। मामले की विवेचना जल्द शुरू कराई जाएगी। उधर, मामला सामने आने के बाद एसएसपी शिवहरी मीना ने दरोगा अभिषेक पोरवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें