फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पानी को लेकर हुए झगड़े में किसान को लाठियों से पीटकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Apr 2023 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

किसान की मौत के बाद से दो पक्षों में तनातनी हो गई है। हालात को देखते हुए पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों में सिंचाई के पानी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक किसान की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पानी के झगड़े में कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़री की है। इस गांव निवासी नारायण सिंह (62) रविवार की दोपहर अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दरम्यान खेत की सिंचाई के लिए डाला गया पानी का पाइप टूट गया। पाइप टूटने से पानी बहने लगा। आसपास के खेतों में भी पानी पहुंच गया था। जब इसकी जानकारी पाइपलाइन डालकर खेत की सिंचाई करने वाले पक्ष को हुई तो सभी मौके पर पहुंच गए और विवाद करने लगे। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई पर पहुंच गया। इस बीच विपक्षी लाठी-डंडे ले आए और उन्होंने नारायण सिंह पर हमला बोल दिया। उसके सिर में चोट आई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे।

यहां शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद से दो पक्षों में तनातनी हो गई है। हालात को देखते हुए पुलिस भी तैनात कर दी गई है। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में पहले से भी विवाद चला आ रहा था। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें