फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विज्ञान मेले में मोंठ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मोंठ के विद्यार्थियों ने ललितपुर के महरौनी में आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने विज्ञान पत्रवाचन और विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही, विज्ञान प्रश्नमंच में दो तृतीय स्थान भी हासिल किए। विज्ञान प्रमुख आचार्य योगेन्द्र कुमार खरे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। किशोर वर्ग की विज्ञान पत्रवाचन प्रतियोगिता में रिषभ राजा ने पहला स्थान पाया। तरुण वर्ग की विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिता में भी रिषभ ने प्रथम स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग के विज्ञान प्रश्नमंच में हेमंत कुमार, प्रिंस राजपूत और धीरेंद्र राजपूत की टीम तृतीय स्थान पर रही। तरुण वर्ग के प्रश्नमंच में आर्यन झा, आयुष नामदेव और गौरी परिहार की टीम ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और आचार्य परिवार ने प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें