फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे गए गढ्ढे, नवरात्र से पहले पूरा होगा काम

विज्ञापन
वार्ड नंबर पच्चीस की दुरुस्त हुई क्षतिग्रस्त पुलिया - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। सेल्फी विथ गढ्ढा अभियान के तहत पाठकों की ओर से जिन तस्वीरों को भेजा गया, उनमें से कई गढ्ढे शुक्रवार भी भरे गए। नगर निगम के जनकार्य विभाग ने वार्ड संख्या-25 में टूटी पुलिया की मरम्म्त कराई। इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना अमर उजाला के पाठक ने अपनी सेल्फी भेजकर दी थी। उनका कहना था कि मुख्य रास्ता होने की वजह से यहां अकसर दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन, पुलिया की मरम्मत नगर निगम की ओर से नहीं कराई जा रही। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिया की भी आज मरम्मत हो गई। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी गढ्ढा भराने का काम हुआ। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन की ओर से भी अभियान चलाया जा रहा है। एक्सईएन सुनील कुमार का कहना है कि नवरात्र से पहले तक सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सड़कों पर हुए गढ्ढों को भरने का लक्ष्य तय किया गया है। उनका कहना है कि नियमित तौर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें