फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवेचनाओं की लेटलतीफी से नाराज आईजी ने लगाई फटकार

Tue, 23 Jun 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा के दौरान विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान आईजी ने कहा कि छह माह से अधिक समय से लंबित मामलों की समीक्षा करके तत्काल उनका निस्तारण कराया जाए। हत्या, लूट, डकैती समेत महिला एवं बाल अपराध, संपत्ति संबंधी मामलों के खुलासे के लिए विशेष टीम बनाई जाए। आगामी त्योहार एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों को देखते हुए सावधानी के साथ सतर्कता बरती जाए। उन्होंने पैदल गश्त, सघन चेकिंग और क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। महिला सुरक्षा को लेकर महिला बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। आईजी ने सभी थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी और जनपद प्रभारी रोजाना सुबह 10 बजे से जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति, जालौन एसपी विनय सिंह, ललितपुर एसपी मो. मुश्ताक समेत तीनों जनपदों के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें