फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के नाम पर युवक को धमकाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : ?????? ????????
विज्ञापन
झांसी। आईजी का नाम लेकर एक मुकदमे में युवक को धमकाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवाबाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाला सैंकी सोनी प्राइवेट शिक्षक है। परिवार मेें उसका एक मामले में मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे में दूसरे पक्ष पर दवाब बनाने के लिए वह अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा था। शनिवार को आईजी से मुलाकात के बाद उसने उनके कार्यालय के बाहर से दूसरे पक्ष को फोन लगाया। आईजी के नाम से फोन कर उसने दूसरे पक्ष के एक युवक को जमकर हड़काया। मामला संदिग्ध देख दूसरे पक्ष ने तुरंत फोन से ही पूरा प्रकरण आईजी के सामने रखा। मामला गंभीर मानते हुए आईजी ने नवाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। नंबर को ट्रेस कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी सैंकी को महिला थाने के बाहर से पकड़ लिया। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें