फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किले का टिकट लेना है तो आधार कार्ड दिखाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही किले की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाने लगी है। अब आधार कार्ड दिखाने पर ही किले का टिकट देने का निर्णय लिया गया है। किले में प्रवेश करने वाले सैलानियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

किले में सैलानियों को बिना पहचान बताए ही प्रवेश दिया जाता है। लेकिन, स्वतंत्रता दिवस के चलते किले में प्रवेश करने के लिए टिकट लेते समय भारतीय पर्यटकों को आधार कार्ड व विदेशियों को पासपोर्ट दिखाना आवश्यक होगा। टिकट खिड़की पर आधार व पासपोर्ट का ब्योरा दर्ज करने के बाद ही टिकट दिया जाएगा। किले में प्रवेश करने वाले सैलानियों की तलाशी भी ली जाएगी। किले के मुख्य गेट पर गार्डों की संख्या बढ़ा दी गई है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए किले के भीतर खाने पीने की सामग्री ले जाने पर रोक लगा दी गई है। संरक्षण सहायक अभिषेक सिंह ने बताया कि किले में प्रवेश के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। विदेशी सैलानियों के पासपोर्ट की इंट्री करने के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें