फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर न पहुंचने पर कूड़ा गाड़ियों की मोबाइल से मिलेगी लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। घरों से कूड़ा उठाने आने वाली गाड़ियों की भवन स्वामी अब मोबाइल से लोकेशन तलाश सकेंगे। कूड़ा गाड़ी न आने पर इसकी ऑनलाइन माध्यम से नगर निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत भी कर सकेंगे। स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से एप का अपडेड वर्जन में यह सुविधाएं लांच की गई हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए ऑनलाइन माध्यम से जनसमस्याएं हल करने को झांसी स्मार्ट सिटी नाम से एप विकसित किया गया है। इसके माध्यम से खराब स्ट्रीट लाइट, गंदगी आदि समस्याओं की शिकायत दर्ज होती थी लेकिन, अब निगम प्रशासन ने इस एप का अपडेट करते हुए नया वर्जन लांच किया है। मुख्य खासियत कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को लेकर जोड़ी गई है। अपने मोहल्ले में आने वाली कूड़ा गाड़ियों की लोकेशन आसानी से भवन स्वामी मोबाइल पर देख सकेंगे। हर मोहल्ले की कूड़ा गाड़ी का नंबर तय किया गया। कूड़ा गाड़ी के न आने पर एप में ही शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी जोड़ी गई है। यह आईट्रिपल सी से जुड़ा रहेगा। इसके अलावा हाउसटैक्स भी इस माध्यम से जमा हो सकेगा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश के मुताबिक एप के जरिए इन सुविधाओं के साथ ही बुंदेलखंड के टूरिस्ट स्पॉट एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें