झांसी। इस साल कोरोना कर्फ्यू की पाबंदी हटने के बाद से खेल गतिविधियां एक बार फिर से शुरू हो चुकीं हैं। लेकिन खिलाड़ियों और कोचों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि वजन को बढ़ने से रोकना और फिटनेस बनाए रखना है। क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबाल आदि खेलों के खिलाड़ियों का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण लंबे समय तक घर पर ही रहें। ऐसे में थोड़ा बहुत वजन बढ़ना लाजमी है। अब स्टेडियम खुल गए हैं तो वजन घटाना और फिटनेस को प्राथमिकता देना जरूरी है। ताकि शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहे।
कोरोना कर्फ्यू के कारण खेल पूरी तरह से बंद थे। लेकिन अब अपनी फिजिकल फिटनेस बनाए रखने के लिए रोजाना अभ्यास करते हैं। मनीष राजपूत खिलाड़ी
वजन ठीक रहे। इसके लिए स्टेडियम में नियमित व्यायाम करता हूं। बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए अच्छा फिटनेस होना जरूरी है। शलभ खिलाड़ी
बाहर के खाने से हमेशा ही परहेज करती रही हूं। ताकि वजन न बढ़े। सबसे पहली प्राथमिकता फिटनेस को है। अर्पिता खिलाड़ी
हमारी कोशिश हमेशा रहती है कि खिलाड़ियों की फिटनेस बेहतरीन रहे। उनमें प्रतिरोधक क्षमता बढ़िया रहे। मोहम्मद हसरत कोच
कोरोना कर्फ्यू के कारण कई खिलाड़ियों का वजन बढ़ा है, जिसे घटाने के लिए सभी खिलाड़ी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। संजीव वर्मा कोच
खेल गतिविधियां बढ़ने से हम सभी खिलाड़ियों को बहुत फायदा हुआ है। नियमित व्यायाम से प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती हैं। आकाश चौधरी खिलाड़ी