फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मानदेय न बढ़ा तो रोजगार सेवक विधानसभा का करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम रोजगार सेवक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर विकास खंड बड़ागांव में रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि वह लोग 20 वर्षों से कार्यरत हैं, अनुभव व सेवाओं को देखते हुए उनके नियमितीकरण तथा मानदेय बढ़ाकर 35,000 प्रतिमाह किया जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 15 जून को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और एक जुलाई को प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवक राजधानी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन एवं विधानसभा का घेराव करेंगे। इस मौके पर प्रदीप कुमार, राघवेंद्र यादव, मनोज कुमार, भरत कुशवाहा, संजय सिंह सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें