फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई : बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बंटने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बांटने का काम बुधवार से शुरू हो गया है। फरवरी में परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इसके लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में आईसीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा में करीब साढ़े तीन हजार और 12वीं में लगभग ढाई हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। 14 फरवरी से 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू होगी। जबकि, 10वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 18 फरवरी से होगी। सीबीएसई के जिला समन्वयक नितिन विलियम्स ने बताया कि बोर्ड की ओर से विद्यालयों को पहले ही प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। बुधवार से स्कूलों ने अपने यहां के छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र का वितरण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें