फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 40 लाख के गहने और नकदी हड़पने पर पति नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शादी के करीब 20 साल बाद पति-पत्नी का विवाद थाने की चौखट जा पहुंचा। शिक्षिका पत्नी ने पति पर 40 लाख रुपये के गहने, नकदी हड़पने समेत मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कैलाश रेजीडेंसी निवासी संगीता राय ने पुलिस को बताया कि वह बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में शिक्षिका है। वर्ष 2003 में मऊरानीपुर के निवासी राकेश राय से उनकी शादी हुई। दंपति को एक पुत्र समेत दो पुत्रियां हुईं। संगीता का आरोप है पति राकेश कोई कामकाज नहीं करता। इस वजह से परिवार का जीविकोपार्जन उसकी कमाई से होता है। विरोध करने पर पति उनके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन

पिछले साल पति के मारपीट करने पर उन्होंने पुलिस बुलाई थी। पुलिस राकेश को पकड़कर थाने ले गई। यहां पुलिस के सामने राजीनामा करके पति ने मारपीट न करने की वादा किया। कुछ दिन तक सही चला लेकिन, पति ने फिर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

11 जनवरी को कैलाश रेजीडेंसी स्थित मकान अपने नाम कराने के लिए पति ने मारपीट की। पति ने चाकू से जानलेवा हमला भी किया। उसके घर से बाहर जाने के दौरान पति ने परिजनों के साथ मिलकर अलमारी से 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने समेत नकदी निकाल ली। पति के पास लाइसेंसी पिस्टल होने की बात कहते हुए संगीता ने जान को खतरा भी बताया।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर पति राकेश समेत अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें