पत्नी के बाद खुद को भी गोली मारी, दोनों की मौत
ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम खितवास में पति देवेंद्र यादव ने पत्नी कल्याणी यादव को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि पत्नी खाना पका रही थी, पति आया और किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। अचानक पति ने गुस्से में आकर लाइसेंसी बंदक से पहले पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों की मौत हो गई।