कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कादिम अली में मंगलवार की रात को डेढ़ बजे युवक ने शक के आधार पर पत्नी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह सीधे कोतवाली पहुंच गया। वहां पर उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या कर आ रहा है। इस हत्या से सभी लोग सदमे में आ गए।