फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चार महीने पहले हुई थी शादी, मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, आहत होकर मोनू ने कर ली आत्महत्या

Sun, 25 Jun 2023 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

गुरसराय निवासी मोनू दीक्षित (28) कोतवाली के श्याम चोपड़ा के पास नंदू कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। पिता नंदकिशोर के मुताबिक चार माह पहले उसकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी कोतवाली के लक्ष्मी ताल इलाके में रविवार सुबह एक युवक ने बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है चार माह पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी मायके से वापस नहीं लौट रही थी। इस वजह से युवक परेशान था। पत्नी के रवैये से दुखी होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

गुरसराय निवासी मोनू दीक्षित (28) कोतवाली के श्याम चोपड़ा के पास नंदू कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। पिता नंदकिशोर के मुताबिक चार माह पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन ससुराल में बिताने के बाद मोनू की पत्नी मायके चली गई। चार माह बाद भी वह वापस लौटने को राजी नहीं थी। 

 

परिजनों के मुताबिक मोनू वापस लौटने को लेकर पत्नी से कई दफा गुजारिश कर चुका। इसके बाद भी वह लौटने को राजी नहीं थी। इससे मोनू मानसिक तनाव में था। शनिवार को भी उसने पत्नी से फोन पर बात की। रविवार सुबह वह अपने साथ डीएल लेकर निकला। कुछ समय बाद उसका शव लक्ष्मी ताल के पास के कदम के पेड़ में फंदे से झूलता मिला। 

 

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से नीचे उतारा। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। कोतवाल संजय गुप्ता के मुताबिक मोनू शराब पीने का आदी था। इस आदत से परेशान होकर पत्नी मायके से वापस नहीं लौट रही थी। मोनू का परिवार के लोगों से भी जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें